नेपाल के गोदावरी में बुढी टोला पर्यटन म्होत्सव धूमधाम से मनाया जाने की तैयारी शुरू
नेपाल के गोदावरी में बुढी टोला पर्यटन म्होत्सव धूमधाम से मनाया जाने की तैयारी शुरू
डीपी मिश्रा
श्री टाइम्स समाचार
पलिया कलां (खीरी)। जिला खीरी की सीमा के करीबी मित्र राष्ट्र नेपाल के जिला कैलाली के नगर पालिका गोदावरी के वार्ड 4 में बुढी टोला पर्यटन म्होत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, इसकी सफलता के लिए पर्यटन प्रददुन तथा बाजार व्यवस्थापन समिति ने प्रयास तेज करते हुए, इसकी सफलता के लिए प्रचार प्रसार के लिए पलिया आए पलिया आए समिति के पदाधिकारियों संग कैलाली वाणिज्य संघ अध्यक्ष आदि ने नगर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करके महोत्सव तैयारी की पूरी जानकारी देकर महोत्सव में आने के लिए आमंत्रण पत्र भी दिया।
महोत्सव संयोजक हरिदत्त भट्टराई ने बताया कि जिला खीरी की सीमा के करीबी मित्र देश नेपाल के जिला कैलाली मुख्यालय धनगढ़ी इलाका की नगर पालिका के वार्ड चार में भीषण गर्मी के दौरान शीतल तापमान के मद्देनजर पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए गर्मी से बेहाल, चलो बूढी टोला नेपाल की स्लोगन थीम पर बुढी तोला पर्यटन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है,
इस महोत्सव को बृहद रूप से मनाए जाने के लिए बुढी तोला क्षेत्र प्रददुन तथा बाजार व्यवस्थापन समिति भी बना दी गई है, इसके संयोजक हरिदत्त भट्टराई को बनाया गया है, इनकी देखरेख में महोत्सव को सफल बनाने की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गई हैं।
भारतीय पर्यटकों को बुढी तोला के पर्यटन की तरफ आकर्षित करने के लिए
बुढी तोला महोत्सव के संयोजक संग धनगढ़ी नेपाल वाणिज्य महासंघ अध्यक्ष अशोक मल, अभियंता भरत विक्रम शाह, पत्रकार श्रवण देउबा ने पलिया आकर एक होटल में नगर के पत्रकारों से प्रेस वार्ता आयोजित कर महोत्सव की विस्तार से जानकारी देकर आयोजन की सफलता में सहयोग देने की अपील कर महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण पत्र भी दिया। महोत्सव संयोजक हरिदत्त भट्टराई ने बताया कि भारतीय पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कैलाली जिला प्रशासन से बातचीत हो गई है, भारतीय पर्यटक बहुत आसानी से अनावश्यक रोकटोक से वह
बुढी तोला तक आसानी निजी वाहन अथवा गौरी फंटा बार्डर पर मौजूद नेपाल के वाहन से पहुंच सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था बुढी तोला में की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पहाड़ों के बीच बुढी तोला इलाका में भीषण गर्मी के मध्य शीतल तापमान में भारत के हिमांचल प्रदेश संग उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन केंद्र नैनीताल में होने का एहसास कर सकते हैं। श्री भट्टराई ने बताया कि भारतीय पर्यटकों को कोई दिक्कत अथवा परेशानी का सामना न करना पड़े इसकी विशेष व्यवस्था कैलाली जिला प्रशासन से वार्ता करके तैयार कर बना ली गई है। उन्होंने भारतीय पर्यटकों से एक बार बुढी तोला म्होत्सव में आने की अपील की है।

Post a Comment