Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आई0टी0आई0 गौरीगंज में आयोजित रोजगार मेले में 09 अभ्यर्थी हुए चयनित।

आई0टी0आई0 गौरीगंज में आयोजित रोजगार मेले में 09 अभ्यर्थी हुए चयनित।



अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज के नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि जनपद में आज आई0टी0आई0 गौरीगंज में रोजगार/अप्रेन्टिस मेला का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 45 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि आयोजित रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल लिमिटेड पंतनगर उत्तराखण्ड कम्पनी के एच०आर० शुभम सिंह द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया तथा साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरान्त टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल लिमिटेड पंतनगर उत्तराखण्ड कम्पनी में 09 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर उक्त रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में नोडल प्रधानाचार्य विवेक कुमार, रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक रोजगार/अप्रेन्टिसशिप प्रभारी भारत भूषण मिश्रा व दिवाकर मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


जिला ब्यूरो अमेठी शहर बानो के साथ

कोई टिप्पणी नहीं