Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा पायलट प्रोजेक्ट 9 वर्टिकल के तहत थाना जामो पर गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या द्वारा पायलट प्रोजेक्ट 9 वर्टिकल के तहत थाना जामो पर गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


              मंडल अयोध्या से आदित्य न्यूज़ की बड़ी खबर उपमहानिरीक्षक  परिक्षेत्र अयोध्या श्री सोमेन बर्मा द्वारा पायलट प्रोजेक्ट 9 वर्टिकल के तहत चयनित थाना जामों पर अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गई । गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी.,अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा व थाना जामो के अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे । पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या महोदय द्वारा अभिलेखों एवं रजिस्टरों के सुव्यवस्थित संधारण तथा डिजिटल व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा चयनित थानों पर संचालित समस्त आवश्यक रजिस्टरों को शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार मैनुअली एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से अद्यतन रखने व जिन रजिस्टरों का उपयोग वर्तमान में नहीं किया जा रहा है उन्हें अन्य रजिस्टरों में समाहित करने, जिन रजिस्टरों में डिजिटल प्रविष्टियों का प्रावधान है, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नियमित रूप से बिना त्रुटि व लापरवाही के प्रविष्टियां करने के साथ-साथ प्रस्तावित विभिन्न वर्टिकल्स के अंतर्गत संचालित रजिस्टरों एवं अभिलेखों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तदोपरान्त महोदय द्वारा थाना जामो पर प्रशिक्षणाधीन आरक्षीगण के साथ गोष्ठी कर उन्हें पूर्णमनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने, अनुशासित जीवनशैली अपनाने हेतु बताया गया जिससे वे अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर सकें एवं बताया गया कि प्रशिक्षण से अनुशासन, समन्वय और टीम वर्क की भावना उत्पन होती है एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है ।

कोई टिप्पणी नहीं