कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा मुसाफिरखाना में किया गया पैदल गश्त ।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा कस्बा मुसाफिरखाना में किया गया पैदल गश्त ।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी के मुसाफिरखाना से बड़ी खबर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत तथा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं/बालिकाओं एवं आमजनमानस में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा पुलिस बल के साथ कस्बा मुसाफिरखाना में पैदल गश्त किया गया तथा वहाँ पर मौजूद लोगों एवं दुकानदारों से वार्ता की गई तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। महोदय द्वारा पिकेट, गश्त ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने व संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग के संबंध में महत्वपूर्ण आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे

Post a Comment