Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

झाड़ियों में मिला दिव्यांग अधेड़ ऑटो चालक का शव, हत्या की आशंका..

झाड़ियों में मिला दिव्यांग अधेड़ ऑटो चालक का शव, हत्या की आशंका..


 श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ का खून से लथपथ शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राजेश यादव पुत्र शंभू यादव उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी भगवान दीन दुबे का पुरवा, थाना जामो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक टेंपो चालक था और घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसका टेंपो भी खड़ा मिला है।

परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंडित के पुरवा गांव के पास की बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं