Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया-चंदन चौकी मार्ग पर मैजिक का टायर फटा, जंगल में पेड़ से टकराई गाड़ी, कई यात्री घायल, कई लोगों के सिर फटे

पलिया-चंदन चौकी मार्ग पर मैजिक का टायर फटा, जंगल में पेड़ से टकराई गाड़ी, कई यात्री घायल, कई लोगों के सिर फटे



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


लखीमपुर खीरी। थाना गौरीफंटा क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। पलिया से चंदन चौकी जा रही मैजिक का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर मैजिक सड़क किनारे जंगल में पेड़ से जा टकराई। हादसे में मैजिक में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ लोगों का सिर फट गया और खून से लथपथ यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।


सुरमा मोड़ से पहले हुआ भयानक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुरमा मोड़ से कुछ दूरी पहले हुआ। पलिया से चंदन चौकी की तरफ जा रही मैजिक की रफ्तार काफी तेज थी। तभी अचानक अगले टायर ने धोखा दे दिया और मैजिक अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।


*यात्रियों में मची चीख-पुकार*

हादसे के बाद मैजिक में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों के सिर फट गए और वे खून से लथपथ होकर सड़क पर तड़पते नजर आए। कुछ लोग मैजिक के अंदर ही फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।


स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही थाना गौरीफंटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से पलिया सीएचसी और गौरीफंटा अस्पताल भिजवाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।


बार-बार हो रहे हादसे, प्रशासन मौन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पलिया-चंदन चौकी मार्ग पर मैजिक और टेंपो चालक अक्सर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। टायर और ब्रेक की जांच न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।


राहगीरों ने बचाई जान कई लोगों के सिर फटे कई लोग जख्मी

कोई टिप्पणी नहीं