नारायण महाविद्यालय में खुशी की लहर, प्रबंधक शिव व्रत पाण्डेय बने वाइस प्रेसिडेंट
नारायण महाविद्यालय में खुशी की लहर, प्रबंधक शिव व्रत पाण्डेय बने वाइस प्रेसिडेंट
पट्टी प्रतापगढ़
नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उस समय हर्ष का माहौल देखने को मिला जब महाविद्यालय के परम आदरणीय प्रबंधक श्री शिव व्रत पांडे जी को Delhivery में वाइस प्रेसिडेंट पद पर पदोन्नति मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रबंधक श्री पांडे जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण, दूरदर्शिता, कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है।प्रमोशन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में सभी स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री शिव व्रत पांडे जी की यह उपलब्धि महाविद्यालय और क्षेत्र के लिए गौरव की बात है तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री पांडे जी निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए उच्च शिखर तक पहुंचें।

Post a Comment