उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता, ओवरब्रिज निर्माण की मांग
उपमुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता रवि गुप्ता, ओवरब्रिज निर्माण की मांग
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
राजू सिंह
पलिया कलां
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात कर पलिया क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाढ़ के दौरान पलिया-लखीमपुर मार्ग बाधित होने की समस्या उठाते हुए अतरिया रेलवे क्रॉसिंग से शारदा पुल के पहले तक ओवरब्रिज निर्माण की मांग की।
रवि गुप्ता ने कहा कि बाढ़ के समय कई बार मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है, जिससे आम जनता, मरीजों और आपात सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि ओवरब्रिज का निर्माण हो जाता है तो संकट के समय भी आवागमन सुचारु बना रहेगा और लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने पलिया शहर की दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर छोटे ओवरब्रिज बनवाने की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि गन्ना सीजन में भारी जाम लगने से स्कूली बच्चों, व्यापारियों और क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उपमुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में जनहित को देखते हुए जल्द कार्यवाही की मांग की गई है।

Post a Comment