Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाराजगंज तहसील दिवस में गूंजा गंदे नाले की सफाई का मुद्दा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

महाराजगंज तहसील दिवस में गूंजा गंदे नाले की सफाई का मुद्दा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार




 जनपद रायबरेली तहसील महाराजगंज में आयोजित तहसील दिवस के दौरान सिकंदरपुर गांव निवासी धर्मराज पुत्र हरिचरण ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मूंगताल से निकले गंदे नाले/ड्रेन की तत्काल सफाई कराए जाने की मांग की।

धर्मराज ने बताया कि लंबे समय से नाले की सफाई न होने के कारण उसमें भारी मात्रा में गंदगी और कचरा जमा हो गया है। इससे आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में नाले का गंदा पानी सड़कों और खेतों में भर जाता है, जिससे जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नाले की बदहाल स्थिति के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है, वहीं राहगीरों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से संक्रामक बीमारियों का खतरा भीलगातार बना हुआ है।तहसील दिवस में पहुंचे धर्मराज ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नाले की सफाई कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच कराने तथा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस समस्या का समाधान


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं