पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा त्योहार बकरीद के दृष्टिगत जनपद भ्रमण के दौरान लिया गया सुरक्षा व्यस्था का जायजा ।
पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा त्योहार बकरीद के दृष्टिगत जनपद भ्रमण के दौरान लिया गया सुरक्षा व्यस्था का जायजा ।
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी से बड़ी खबर28.05.2026 को त्योहार बकरीद को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थानाक्षेत्र अमेठी अन्तर्गत जामा मस्जिद एवं थानाक्षेत्र गौरीगंज अन्तर्गत जामा मस्जिद एवं बाबूगंज मस्जिद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । भ्रमण के दौरान ड्यूटी पॉइंट्स पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति को जांचते हुये मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुये कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने व सतर्क निगरानी रखने के संबन्ध में आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा पुलिस बल को मस्जिदों और ईदगाहों के आस-पास नमाज़ के समय यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु रूट डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबन्ध में निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा आमजनमानस से वार्ता कर त्योहार को आपसी भाईचारे और शान्ति के साथ मनाए जाने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा भ्रामक पोस्ट प्राप्त होने पर बिना पुष्टि के उसे अग्रसारित न किये जाने के संबन्ध में अपील की गई इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment