Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राजाफतेपुर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज को मिला नया रास्ता, छात्रों व शिक्षकों को बड़ी राहत

राजाफतेपुर के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज को मिला नया रास्ता, छात्रों व शिक्षकों को बड़ी राहत




सिंहपुर अमेठी | विकास खण्ड सिंहपुर के राजाफतेपुर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रास्ते का निर्माण कार्य अब धरातल पर नजर आने लगा है। इस पहल से विद्यालय में आने-जाने वाले छात्रों और गुरुजनों को काफी सहूलियत मिलेगी।

अब तक विद्यालय तक पहुंचने में कच्चे और अव्यवस्थित मार्ग के कारण विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी। लेकिन अब नए रास्ते के निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

इस महत्वपूर्ण कार्य को संभव बनाने में विद्यालय के प्रिंसिपल विनोद पाण्डेय की अहम भूमिका रही है। उनके लगातार प्रयास, प्रशासन से समन्वय और दृढ़ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि यह रास्ता बनकर तैयार हो रहा है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताया है। उनका मानना है कि बेहतर आवागमन से न केवल छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा का माहौल भी और बेहतर होगा।

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है,


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं