Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मित्रता की मिसाल पेश की मुंबई से चलकर मित्र का मनाया जन्मदिन

 मित्रता की मिसाल पेश की मुंबई से चलकर मित्र का मनाया जन्मदिन 



महराजगंज जौनपुर 

 

मित्रता और स्नेह की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उद्योगपति एवं समाजसेवी राहुल देव शंकर दुबे मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचे और पत्रकार अमित पाण्डेय के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने पाण्डेय जी के निज आवास नाथ निकेतन नाहरपुर पर पहुंचकर सरप्राइज देते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर राहुल देव शंकर दुबे ने कहा कि “मित्र के प्रति प्रेम और सम्मान ही मुझे मुंबई से यहां खींच लाया। अमित पाण्डेय सिर्फ एक अच्छे पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक सच्चे और समर्पित मित्र भी हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए यहां आना मेरे लिए खुशी की बात है।”जन्मदिन समारोह के दौरान परिजनों और करीबी मित्रों की उपस्थिति में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। सभी ने अमित पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ उनके भाई संतोष दुबे उपस्थित रहे पत्रकार अमित पांडे ने इस खास सरप्राइज के लिए राहुल देव शंकर दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद यादगार और भावुक करने वाला है।यह आयोजन मित्रता, स्नेह और आपसी रिश्तों की गहराई को दर्शाता है, जिसकी चर्चा क्षेत्र में भी हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं