अधिक परसेंट के लालच में महिला से लाखों की ठगी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
अधिक परसेंट के लालच में महिला से लाखों की ठगी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी। थाना संपूर्ण नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर अत्यधिक परसेंटेज और मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक खीरी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कृष्णा नगर कॉलोनी थाना संपूर्ण नगर निवासी वंदना गुप्ता पत्नी हरिलाल जो की आर्यावर्त बैंक बम नगर जिसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो गया है मैं कार्यरत है ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें बैंक में पैसा जमा कराने और हर महीने अच्छा प्रतिशत लाभ दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि विश्वास में लेकर उनसे कई बार में बड़ी रकम जमा कराई गई, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी न तो मूल धन वापस किया गया और न ही किसी प्रकार का लाभांश दिया गया।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उन्हें भरोसे में लिया और कहा कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा तथा हर महीने लाभ मिलेगा। इसी भरोसे में आकर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में अपने खाते से रकम निकालकर आरोपियों को दे दी। महिला के अनुसार जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में रुपये मांगने पर धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है।
शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपियों से संपर्क कर अपने रुपये वापस मांगने का प्रयास किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि अब आरोपी रुपये लौटाने से साफ इंकार कर रहे हैं। पीड़िता ने मामले को आर्थिक धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महिला का कहना है कि इस मामले में उन्होंने स्थानीय पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में संबंधित बैंक खातों और लेनदेन का भी उल्लेख किया गया है।
पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका पैसा वापस दिलाया जाए।
श्रीन्यूज़ 24 अदिति अखबार से डिप्टी upहेड संजीव झांजी की खास रिपोर्ट

Post a Comment