Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी:-मायके में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों के हंगामे के बाद पति गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी:-मायके में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों के हंगामे के बाद पति गिरफ्तार


लखीमपुर खीरी में सिंगाही थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव में मायके में आई एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विवाहिता के पति के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को बबिता देवी अपने पति लवकुश उर्फ लवकेश के साथ अपने पिता नन्हू के घर फरदहिया गांव आई थीं। उनकी शादी एक साल पहले धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के राजा पुर गांव निवासी लवकुश उर्फ लवकेश के साथ हुई थी। शनिवार को बबिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से 400 मीटर दूर बंगले में फंदे से लटका हुआ मिला था।


ग्रामीणों की सूचना पर सिंगाही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही विवाहिता का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने मृतका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।


सूचना मिलने पर सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे और सीओ शिवम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार करने पर सहमत हो गए।


थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।।

कोई टिप्पणी नहीं