Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूपी-112 की तत्परता से बची अभ्यर्थी की परीक्षा अमेठी बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, नेहा यादव ने जताया आभार

 यूपी-112 की तत्परता से बची अभ्यर्थी की परीक्षा अमेठी बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया, नेहा यादव ने जताया आभार



सुनील चौरसिया डिप्टी ब्यूरो मंडल 

अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


 अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई एक महिला अभ्यर्थी की परीक्षा छूटने से यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई ने बचा लिया।सुलतानपुर जनपद की रहने वाली नेहा यादव को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर पुलिस टीम ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार, नेहा यादव पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने अमेठी पहुंची थीं। अमेठी बस स्टैंड पर उतरने के बाद उन्हें मुसाफिरखाना स्थित परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई उपयुक्त वाहन नहीं मिल सका। परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण वह काफी चिंतित हो गईं।परेशानी के बीच नेहा ने यूपी-112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पीआरवी-6901 की टीम तत्काल सक्रिय हुई और अभ्यर्थी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मदद के लिए रवाना हो गई।पीआरवी-6901 में तैनात कांस्टेबल चंद्रकांत यादव, कांस्टेबल प्रवीण यादव तथा होमगार्ड मोहम्मद अफरोज ने आरओआईपी के माध्यम से कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित किया और नेहा को पुलिस वाहन से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

पुलिस टीम की तत्परता के चलते नेहा यादव को निर्धारित समय से पहले ही मुसाफिरखाना स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया गया। समय पर पहुंचने से वह अपनी परीक्षा दे सकीं और उनका एक वर्ष का इंतजार व्यर्थ होने से बच गया।

परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद नेहा यादव ने अमेठी पुलिस और यूपी-112 टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी संवेदनशीलता, त्वरित सहायता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।यूपी-112 की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं