Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गुजरात से अपहृत युवती की सकुशल बरामदगी, थाना हजारा पुलिस की बड़ी सफलता

 गुजरात से अपहृत युवती की सकुशल बरामदगी, थाना हजारा पुलिस की बड़ी सफलता



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट


पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के निर्देशन में थाना हजारा पुलिस ने अपनी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय का परिचय देते हुए गुजरात राज्य से अपहृत एक पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं थाना हजारा पुलिस की प्रदेश एवं क्षेत्रफल क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है।


पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के पर्यवेक्षण में थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक शरद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। गुजरात के पंचमहल जनपद में दर्ज अपहरण के मुकदमे के आधार पर सूचना मिलने पर थाना हजारा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और पता चला कि पीड़िता को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में ले जाया गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शरद यादव ने नेपाल पुलिस से समन्वय स्थापित कर विशेष प्रयास किए। लगातार प्रयासों और सूझबूझ के परिणामस्वरूप पीड़िता को नेपाल क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर थाना हजारा लाया गया, जहां महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।


बुधवार को आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पीड़िता को सकुशल गुजरात पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे उसे उसके परिजनों से मिलवाया जा सके।


इस उल्लेखनीय सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि थाना हजारा पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ मानवता और संवेदनशीलता के मामलों में भी पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रभारी निरीक्षक शरद यादव एवं चौकी इंचार्ज कंबोज नगर हरबंस सिंह और उनकी टीम की इस उत्कृष्ट कार्यवाही की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं