लखीमपुर खीरी के थाना मझगई पुलिस को बड़ी कामयाबी पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में वांछित आरोपी गगन कुमार गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी के थाना मझगई पुलिस को बड़ी कामयाबी पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में वांछित आरोपी गगन कुमार गिरफ्तार
थाना मझगई खीरी (उत्तर प्रदेश)पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मझगई थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी गगन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर बघैया मोड़ से गिरफ्तारी
मझगई थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर स्थानीय क्षेत्र के बघैया मोड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त गगन उर्फ गगन कुमार (उम्र करीब 22 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। आरोपी गगन कुमार ग्राम बल्लीपुर कला, थाना मझगई, जिला खीरी का निवासी है।
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
पुलिस के अनुसार, दिनांक 27.06.2026 को वादी द्वारा थाना मझगई में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी गगन कुमार के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 164/2026 दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 131, 352, 351(3) और 5(m)/6 पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली मझगई थाना की पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे
अनिल सिंह पंकज (थानाध्यक्ष,)
उ०नि० जगदीश
का० लवलेश कुमार वर्मा
का० आदित्य कुमार

Post a Comment