सरस्वती विद्या मंदिर पलिया में हर्षोल्लास से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सरस्वती विद्या मंदिर पलिया में हर्षोल्लास से मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
योग को जीवन का हिस्सा बनाएं’ का दिया संदेश
श्री न्यूज़ 24/अदिति अख़बार
राजू सिंह
पलिया कलां
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पलिया कलां में शनिवार, 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के विशाल कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों अभिभावकों आचार्य बंधु-बहिनों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ योगाचार्य सुभाष दास के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने योग व्यायाम प्राणायाम विभिन्न आसनों तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराते हुए इनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का प्रमुख हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चांद कुमार जैन उपाध्यक्ष राम बचन तिवारी प्रबंधक शिवपाल सिंह आलोक मिश्रा एडवोकेट राजीव शुक्ला विजय महेन्द्रा विजय गुप्ता दीपक तलवार सीताराम गर्ग गोपाल गर्ग सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक महिलाएं एकल विद्यालय के आचार्य बंधु-बहिनें एवं सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ योगाभ्यास कर करो योग रहो निरोग’ का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील सिंह ने कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वास्थ्य का विकास करना है, योग दिवस उसी का एक सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक शांति मंत्र के साथ हुआ। पूरे परिसर में ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से वातावरण योगमय और देशभक्तिमय हो उठा।

Post a Comment