ई-ट्राईसाइकिल योजना में 16 वर्ष से अधिक उम्र की इच्छुक दिव्यांग छात्राएं करें ऑनलाइन आवेदन
ई-ट्राईसाइकिल योजना में 16 वर्ष से अधिक उम्र की इच्छुक दिव्यांग छात्राएं करें ऑनलाइन आवेदन
अमेठी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2026-27 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा ई-ट्राईसाइकिल योजना संचालित की गयी है, जिसके तहत जनपद अमेठी में निवासरत जो दिव्यांग छात्राएँ जिनकी आयु 16 वर्ष या इससे अधिक उम्र की है, जो किसी भी स्कूल/कॉलेज/संस्थान में अध्ययनरत एवं शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ऐसी दिव्यांग छात्राऐं जो दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब, हास्टल, आदि में सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाती है उनको ई-ट्राईसाइकिल प्रदान कर उनका शैक्षिक पुनर्वासन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस योजनान्तर्गत अधिकतम धनराशि रू0 65000.00 प्रति ई-ट्राईसाइकिल अनुमन्य किया गया है जिसके तहत इच्छुक पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाली ऐसी दिव्यांग छात्राऐं जो मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेबल पाल्सी, हीमोफिलिया आदि से ग्रसित हो तथा शारीरिक रूप से उनकी दृष्टि और मानसिक स्थिति अच्छी हो एवं कमर का ऊपरी भाग स्वस्थ्य हो, जो ई-ट्राईसाइकिल चलाने में सक्षम हो तथा जनपद अमेठी के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांग प्रमाण-पत्र, (यू०डी०आई०डी०कार्ड) हो। इस योजनान्तर्गत ऐसी दिव्यांग छात्राएँ या उनका परिवार आयकर दाता की श्रेणी में न आता हो। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को प्रथम वरीयता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि यह लाभ उन्हीं दिव्यांग छात्राओं को प्रदान होगा जिनको विगत 05 वर्ष की अवधि में किसी भी स्रोतों से ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त न की गयी हो एवं ई-ट्राईसाइकिल प्राप्त किये जाने हेतु सम्बन्धित शिक्षण/प्रशिक्षण संस्थान से अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन होगी तथा इच्छुक दिव्यांग छात्राऐं लाभ प्राप्त किये जाने के लिये कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती है।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment