दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न
इन्हौना (अमेठी)। बुधवार को सुबह 9:00 बजे दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा इन्हौना थाना परिसर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा रत्नेश्वर मंदिर, इन्हौना चौराहा और ज्वाला देवी मंदिर होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने "जय श्री राम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष लगाए तथा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी विवेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक छबीनाथ यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, सुधीर कुमार, अनिल कुमार द्विवेदी सहित कांस्टेबल अभिषेक यादव, मंजेश यादव, अंकित यादव, अंगेश एवं अन्य पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी राम किशोर त्रिवेदी (बब्लू भैया), भावी प्रधान शिरीष गुप्ता, पिंटू सिंह,तेज नारायण मिश्रा, सियाराम दत्त मिश्रा, प्रधान रिंकू सिंह, सौरभ यादव,बच्चू लाल, राजेश मौर्य, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, मनीष गुप्ता, अनलेश साहू, सुनील पासी, मन्नू त्रिवेदी (कोटेदार) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रत्नेश्वर मंदिर समिति एवं सभी भक्तजनों द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment