Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

16 जुलाई से 30 जुलाई तक कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, किसान समय से करें आवेदन: उप कृषि निदेशक।

 16 जुलाई से 30 जुलाई तक कृषि यंत्रों की ऑनलाइन बुकिंग, किसान समय से करें आवेदन: उप कृषि निदेशक।



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी। उप कृषि निदेशक अमेठी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के किसानों को सूचित किया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर 30 जुलाई 2026 की रात्रि 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (एनएमएएम) के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना में कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा एग्रीगेटर के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बेंच ड्रायर, पॉपिंग मशीन एवं मक्का से संबंधित अन्य उपकरणों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलेट पार्लर तथा विभिन्न परिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट नियंत्रण योजना के अंतर्गत मानव चालित एवं पावर चालित स्प्रेयर तथा बखारी के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड के अंतर्गत ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट एवं मिनी ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट पर भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन विकासखंडवार की जाएगी। किसान पोर्टल पर उपलब्ध “किसान कॉर्नर” में जाकर “यंत्र बुकिंग प्रारंभ” लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एग्रीगेटर एवं शुगरकेन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड श्रेणी के आवेदन राज्य स्तर पर ऑनलाइन किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं अनुदान संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय, अमेठी से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं