Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, पीड़िता ने लगाई न्याय व आर्थिक सहायता की गुहार, जेई का जवाब भी चर्चा में

 अमेठी: विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, पीड़िता ने लगाई न्याय व आर्थिक सहायता की गुहार, जेई का जवाब भी चर्चा में



अमेठी। जनपद के थाना इन्हौना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर, पोस्ट राजा फतेहपुर निवासी नसरीन बानो पत्नी सुजात अली ने थाना अध्यक्ष इन्हौना को प्रार्थना-पत्र देकर विद्युत करंट की चपेट में आने से उनकी भैंस की मौत होने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।पीड़िता के अनुसार उनकी भैंस गांव के पास खेत में चर रही थी। इसी दौरान खुले विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नसरीन बानो का कहना है कि भैंस उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख साधन थी और उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रार्थना-पत्र में उन्होंने बताया कि इस घटना में उनकी कोई लापरवाही नहीं थी। उनका आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण खुले विद्युत प्रवाह से यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह एक गरीब परिवार से हैं और इतनी बड़ी क्षति की भरपाई स्वयं करना उनके लिए संभव नहीं है।मामले में विद्युत विभाग का पक्ष जानने के लिए संवाददाता ने मोहंगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) से दूरभाष पर संपर्क किया। पत्रकार द्वारा घटना के संबंध में जानकारी और विभाग का पक्ष पूछे जाने पर जेई  ने कहा, "आपको जो लिखना है लिखिए, क्या हर बार हमसे पूछकर ही लिखेंगे?" इसके बाद उन्होंने मामले पर कोई विस्तृत जानकारी या आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

पत्रकारिता के सिद्धांतों के अनुसार किसी भी समाचार के प्रकाशन से पूर्व दोनों पक्षों का पक्ष जानने का प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में विद्युत विभाग से संपर्क किया गया, लेकिन विभाग की ओर से घटना के संबंध में कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

फिलहाल मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और विद्युत विभाग इस मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को राहत दिलाने तथा जिम्मेदारी तय करने के लिए क्या कदम उठाते हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं