Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूपीटीईटी परीक्षा के दृष्टिगत 6 जुलाई को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

 यूपीटीईटी परीक्षा के दृष्टिगत 6 जुलाई को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिलाअमेठी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के आयोजन के दृष्टिगत 04 जुलाई को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 06 जुलाई (सोमवार) को आयोजित होगा। अमेठी तहसील में इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। वहीं मुसाफिरखाना में मुख्य विकास अधिकारी, तिलोई में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गौरीगंज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शासनादेश के अनुसार संबंधित जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी निर्धारित तहसीलों में प्रतिभाग करेंगे। अन्य रोस्टर पूर्ववत प्रभावी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं