Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ ‘आम भंडारा’

 वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ ‘आम भंडारा’



अमेठी। वन महोत्सव सप्ताह (01 जुलाई से 07 जुलाई 2026) के अंतर्गत जनपद में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को तिलोई वन रेंज के अंतर्गत आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज, बहादुरपुर में “आम बहार-आपके द्वार” थीम के तहत आम भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी रणवीर मिश्र ने बताया कि वन महोत्सव अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं फलदार पौधों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों को आम के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जनपद में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके और हरित वातावरण के निर्माण को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं