दो घरों में चोरी की वारदात,दीवार और जाली काटकर घर में घुसे चोर
दो घरों में चोरी की वारदात,दीवार और जाली काटकर घर में घुसे चोर
लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो अलग अलग घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।एक ही रात में दीवार और कमरे की जाली तोड़कर चोरों ने नगदी समेत सोने चांदी के आभूषणों को समेट कर भाग निकले।
हालांकि दोनों पीड़ितों ने मझगई थाना प्रभारी से चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात को चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सोने चांदी के आभूषणों समेत नगदी पर हाथ साफ किया है।
पीड़ित जसवंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को घर के बरामदे में सो रहा था।सुबह चार बजे जब नींद खुली तो वह अपने कमरे से मोबाइल चार्जर लेने के लिए उठा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।वह घबराते हुए टॉर्च लगाई।घर के पीछे जाकर देखा वहां कमरे के खिड़की की जाली टूटी और सरिया टेढ़ी लगी हुई थी।
पीछे से जब कमरे में पहुंचा तो वहां से सोने चांदी के जेवर व गृहस्थी के सामान समेत चोर 20हजार रुपए की नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए।उसी समय गांव के दूसरी छोर पर शोर शराबा हो रहा था पता चला कि वहां चोरों ने दस्तक दी है।गांव के ही पीड़ित श्रवण कुमार ने बताया कि घर के पीछे की दीवार काटकर घुसे चोरों ने सोने चांदी के आभूषण और नगदी को समेट कर भाग निकले।एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।वहीं पुलिस की गश्त पर भी सवालिया निशान लगाए जा रहे है।
इस मामले को मझगई थाना प्रभारी अनिल पंकज ने बताया कि गांव के बाहर घरों में चोरी की घटना हुई है।घर के पीछे ही खेत है इसलिए चोरों ने आसानी से घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल कुछ चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment