Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांग रोजगार अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन, 44 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग

 दिव्यांग रोजगार अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन, 44 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग



अमेठी, 05 अगस्त 2026। जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज परिसर में दिव्यांग रोजगार अभियान के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू द्वारा किया गया। आयोजित रोजगार मेले में कुल 44 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 03 अभ्यर्थियों को जॉब लेटर प्रदान किए गए, जबकि 03 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। रोजगार मेले में जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अमेठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, एमआईएस मैनेजर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन सहित मिशन के समस्त बीपीएम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं