राजकीय/निजी आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
राजकीय/निजी आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी
अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गौरीगंज के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद अमेठी में संचालित राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में सत्र 2026 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को जनहित में बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 को विस्तारित करते हुए अब ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 रात्रि 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश निर्धारित समयावधि में आवेदन नहीं कर सके थे, वे अब बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाते हुए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आईटीआई प्रशिक्षण युवाओं को रोजगारपरक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे उनके रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ते हैं। जनपद के सभी इच्छुक अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर राजकीय अथवा निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment