Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

डलमऊ से गंगाजल लेकर शिवरतनगंज पहुंची डाक कांवड़; थाना प्रभारी ने किया स्वागत, हैदरगढ़ के औसानेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक

 डलमऊ से गंगाजल लेकर शिवरतनगंज पहुंची डाक कांवड़; थाना प्रभारी ने किया स्वागत, हैदरगढ़ के औसानेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


अमेठी। जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच डाक कांवड़ियों का भव्य जत्था डलमऊ गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर शिवरतनगंज कस्बे में पहुंचा। पूरे मार्ग में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

थाना प्रभारी ने किया स्वागत और जलपान की व्यवस्था

कस्बे में कांवड़ियों के आगमन पर शिवरतनगंज थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। थाना प्रभारी ने शिवभक्तों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था कराई। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जलपान कराया और यात्रा के सकुशल संपन्न होने की शुभकामनाएं दीं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया।

हैदरगढ़ के प्राचीन औसानेश्वर मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

शिवरतनगंज में जलपान और विश्राम के पश्चात डाक कांवड़ियों का यह जत्था अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे आगे बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ स्थित सुप्रसिद्ध एवं प्राचीन औसानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

पुलिस प्रशासन के इस सहयोगात्मक रवैये और शिवभक्तों के इस अनुशासित जत्थे की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं