मेढक मंदिर ओएल मे हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
मेढक मंदिर ओएल मे हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक
श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़
रजनीश कुमार संवाददाता
खीरी टाउन
सावन माह के दूसरे सोमवार को ओयल स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेंढक मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कांवड़िये और भक्त कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मेंढक मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला और धार्मिक मान्यताओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। मंदिर की सबसे खास विशेषताओं में मेंढक की आकृति और मंदिर परिसर में स्थित शिवलिंग शामिल हैं। मंदिर की सीढ़ियों के पास जमीन से कई फीट की ऊंचाई पर बना कुआं भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। सावन के महीने में यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

Post a Comment