थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा चोरी की 02 मोटरसाइकिलों के साथ 03 वाहन चोर गिरफ्तार
थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा चोरी की 02 मोटरसाइकिलों के साथ 03 वाहन चोर गिरफ्तार
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ अमेठी,
संजय सिंह
क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिहं के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.09.2026 को थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की 02 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त 1.युनूस मोहम्मद उर्फ बाबू पुत्र मो0 शहीद निवासी राम नेवाज का पुरवा मजरे धर्ममगधपुर थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष, 2.बिलाल अहमद पुत्र मो0 शरीफ निवासी ग्राम दिछौली थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 34 वर्ष, 3.जगदीश कुमार सरोज पुत्र सुकई सरोज निवासी दिछौली थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिलों के कागज मांगने पर दिखा न सके
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि बरामद दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं जिन्हें उन लोगों ने मिलकर चोरी की हैं । मोटसाइकिल एचएफ डीलक्स सं0 यूपी 45 एक्यू 9590 को जनपद सुल्तानपुर के थानाक्षेत्र कूड़ेभार से करीब डेढ वर्ष पूर्व चोरी किये थे तथा पैशन प्रो मोटरसाइकिल सं0 यूपी 33 एडी 5671 को करीब दो माह पूर्व अरमा अस्पताल इन्हौना के पास से चोरी किये थे । पकड़े जाने के डर से मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट मिटा देतें या तोड देतें या हटा देते हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है

Post a Comment