अमेठी में हरियाली का महाअभियान, 13 ब्लॉकों में रोज लगेंगे 1300 पौधे
अमेठी में हरियाली का महाअभियान, 13 ब्लॉकों में रोज लगेंगे 1300 पौधे
सेवा संकल्प अभियान के तहत वन विभाग ने शुरू किया वृक्षारोपण, फलदार, छायादार और औषधीय पौधों पर जोर
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अमेठी वन विभाग ने जिले में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है।अभियान के तहत जिले के सभी 13 विकासखंडों में प्रतिदिन 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस तरह रोजाना कुल 1300 पौधे लगाए जाएंगे।वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।डीएफओ रणवीर मिश्रा ने बताया कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पौधों के सुरक्षित रूप से विकसित होने पर भविष्य में ये पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। वन विभाग की इस पहल से अमेठी में हरियाली का दायरा बढ़ाने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और लोगों को पौधारोपण एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment