Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, क्षेत्र में शोक की लहर


सुबह करीब सात बजे हुआ हादसा, परिजन इलाज के लिए ले गए, लेकिन नहीं बच सकी जान


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 तिलोई अमेठी  शिव रतन गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरहा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देव मिश्रा, पुत्र छोटू मिश्रा, निवासी ग्राम उसरहा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे देव मिश्रा करंट की चपेट में आ गया। हादसा होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में किशोर को बचाने और उपचार के लिए लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।महज 14 वर्ष की उम्र में देव की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र के लोग भी शोकाकुल परिवार के घर पहुंचने लगे।किशोर की असमय मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं