Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गोल्डन गाला अवार्ड 2026 में बिखरा अभिनेत्री सारा खान का जलवा

 गोल्डन गाला अवार्ड 2026 में बिखरा अभिनेत्री सारा खान का जलवा



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ अमेठी 

संजय सिंह 


लखनऊ  नव अंशिका फाउण्डेशन के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” का आयोजन 24 सितम्बर को गोमती नगर के विराज खंड स्थित नक्षत्र होटल में किया गया। इस समारोह में स्टार प्लस के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक 'सपना बाबुल का... बिदाई' में 'साधना' का मुख्य किरदार निभाने वाली पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान सेलिब्रिटी गेस्ट रहीं। इस अवसर सारा खान ने कहा कि इंसानियत का धर्म  सर्वोपरि है। यही संदेश देने वह खासतौर से गंगाजमुनी तहजीब के शहर लखनऊ आई हैं।

“गोल्डन गाला अवार्ड 2026” सेरेमनी में पायल सिंह की अगुआई में "मंगलमुखी सर्व सुखी कामना से स्वाभिमान की श्री चाल"। इसमें विश्व शान्ति और राष्ट्र उन्नति की कामना से मंगलामुखियों ने आकर्षक और प्रेरक रैंप वॉक कर तालियां अर्जित की। सर्वकल्याण की कामना से आयोजित यह सत्र अपनी तरह का शहर में अनोखा आयोजन रहा।

सीजन-3 “गोल्डन गाला अवार्ड 2026” एचबीएन इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक मोहम्मद बदर, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ओमदीप मोतियानी, मिठाई वाला के मालिक मयंक जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अभिनेत्री पायल सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सचिवालय शाखा के मैनेजर शेखर पांडे, मिज़ू लेज़र एंड ट्रेडिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशिका प्रियंका यादव, अंतरराष्ट्रीय कथक गुरु पंडित अनुज मिश्रा, आर्ट प्रमोटर जगमोहन रावत, सहित संजन सिंह, अनामिका सिंह, उर्वशी तिवारी आदि को भी अलंकृत किया गया।

नव अंशिका प्राइड अवार्ड - मुख्य अतिथि राहुल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश गुप्ता और राकेश कुमार पांडे को दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं