गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 4.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, 4.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट
गौरीफंटा खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में गौरीफंटा पुलिस एवं एसएसबी 39वीं वाहिनी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक भारतीय और एक नेपाली नागरिक को कुल 4.81 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
रविवार को संयुक्त टीम गौरीफंटा-चंदनचौकी मार्ग पर बनकटी मोबाइल टावर के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 31 एएफ 5620 पर सवार दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान प्रमोद कुमार राना निवासी ग्राम बनकटी, गौरीफंटा के पास से 1.41 ग्राम तथा विनय चौधरी निवासी धनगढ़ी, कैलाली नेपाल के पास से 1.87 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अतिरिक्त मोटरसाइकिल के बैटरी बॉक्स में छिपाकर रखी गई 1.53 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद की गई। इस प्रकार कुल 4.81 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर जब्त की गई।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment