नेशनल हाईवे 727H पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण का आरोप! NHAI से शिकायत
नेशनल हाईवे 727H पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण का आरोप! NHAI से शिकायत
श्री न्यूज़ 24,/अदिति न्यूज़ रजनीश कुमार जोशी
संवाददाता खीरी टाउन
कस्बा खीरी में डॉक्टर फहद क्लिनिक के पास नेशनल हाईवे 727H के मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से दुकान/मकान का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अब्दुल रहमान का आरोप है कि बिना नक्शा पास कराए, बाहर से गेट बंद करके चोरी-छिपे निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लखीमपुर-खीरी को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य तुरंत रुकवाने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Post a Comment