संवैधानिक भारत निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित :अनिल यादवसीबी
संवैधानिक भारत निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित :अनिल यादव
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ संजय सिंह
लखनऊ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस के बीच अनिल यादव, पूर्व सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बाबा साहेब के संविधान और देश के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए रोज नए-नए षड्यंत्र रच रहे हैं, लेकिन संविधान में विश्वास रखने वाली ताकतें लगातार इसके संरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठा रही हैं।
अनिल यादव ने कहा, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि देश के करोड़ों वंचित, पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों के अधिकारों और सम्मान की आधारशिला है। संविधान ने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अधिकार दिया है। इसे मजबूत रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”
अनिल यादव ने कहा अखिलेश यादव लगातार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने PDA समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम किया है। आज जरूरत है कि समाज संविधान को समझे, अपने अधिकारों को जाने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाए।”
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संविधान कल भी था, आज भी है और आने वाले युगों तक देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार बना रहेगा। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है और इसी संवैधानिक व्यवस्था के कारण समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं।
उन्होंने कहा, “बाबा साहेब ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार मिले, किसी के साथ भेदभाव न हो और सभी को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिले। हमें उसी संवैधानिक भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है।”उन्होंने कहा, “बाबा साहेब का संविधान हमारी ताकत है। संविधान था, संविधान है और संविधान युगों-युगों तक रहेगा। सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की इस विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हम लगातार जनता के बीच जाकर जागरूकता का काम करेंगे।”
हालिया राजनीतिक गतिविधियों में भी अखिलेश यादव ने PDA को 2027 के अभियान का प्रमुख आधार बताया है और समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर जोर दिया है।

Post a Comment