विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जन क्रांति आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जन क्रांति आर्मी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। जनपद अमेठी में जन क्रांति आर्मी जिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार रावत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनके त्वरित निस्तारण की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में जनहित से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके कारण आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए
ज्ञापन लेने के बाद उपजिलाधिकारी ने संगठन को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं की जांच कराकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कराया जाएगा
संगठन ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन द्वारा जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment