अखिलेश यादव के पीडीए रथ के स्वागत को रायबरेली पहुंचे राजेश सिंह, सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद
अखिलेश यादव के पीडीए रथ के स्वागत को रायबरेली पहुंचे राजेश सिंह, सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए रथ के स्वागत के लिए गुरुवार को अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता रायबरेली पहुंचे। तिलोई विधानसभा क्षेत्र निवासी राजेश सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रायबरेली पहुंचे और रथ का स्वागत किया।इस दौरान तिलोई क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव के रथ का स्वागत किया। राजेश सिंह के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम में तिलोई क्षेत्र की भागीदारी भी दिखाई दी।
राजेश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ रहे हैं।रायबरेली पहुंचे अमेठी के कार्यकर्ताओं ने पीडीए रथ के साथ चल रहे पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं का भी स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में तिलोई विधानसभा क्षेत्र सहित अमेठी से पहुंचे सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पीडीए रथ के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।


Post a Comment