किसानों ने पूर्व दिए गए ज्ञापन की शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी
किसानों ने पूर्व दिए गए ज्ञापन की शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई अमेठी भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और पूर्व में दिए गए ज्ञापनों में दर्ज शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में संगठन ने उपजिलाधिकारी तिलोई अरुणिमा श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।किसान नेताओं ने कहा कि किसानों और संगठन की ओर से समय-समय पर तहसील प्रशासन के समक्ष विभिन्न समस्याओं को लेकर शिकायतें और ज्ञापन दिए जाते रहे हैं। इनमें राजस्व, विद्युत समेत किसानों से जुड़ी अन्य समस्याएं शामिल हैं पदाधिकारियों का कहना था कि शिकायतें दिए जाने के बाद उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी संगठन को नहीं मिल पाती है। ऐसे में पूर्व में दिए गए ज्ञापनों में दर्ज शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई, कौन-सी शिकायतों का निस्तारण हुआ और कौन-सी लंबित हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। किसानों ने कहा कि बिजली व्यवस्था से जुड़ी परेशानियों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्याओं का संज्ञान लेकर विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान कराने की मांग की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरीश सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, जिला अध्यक्षा अमेठी, तहसील अध्यक्ष सूरज सिंह, महरूफ अहमद, अतुल त्रिवेदी, सैल मिश्रा, अमित तिवारी, राम दीन पासी समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Post a Comment