Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का दावा

 सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, शिकायत के बाद बच्ची को धमकी देने का दावा



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी  ग्राम नरबहनपुर (छिवरहा) निवासी ममता सिंह ने सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी, एसडीएम अमेठी पंकज मिश्र और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने शिकायत के बाद अपनी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।ममता सिंह के अनुसार, ग्राम सभा नरबहनपुर के राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 400 नवीन परती, गाटा संख्या 423 खाल निकालने का स्थान (सुरक्षित खाते की भूमि) तथा गाटा संख्या 434 गैर मुमकिन खाते की भूमि दर्ज है। आरोप है कि उक्त जमीनों पर कुँवर विक्रम सिंह, सुभाष सिंह और विकास सिंह द्वारा कथित रूप से कब्जा कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने इससे ग्राम सभा को राजस्व की क्षति होने का भी आरोप लगाया है शिकायतकर्ता का कहना है कि गाटा संख्या 401 से सटकर जाने वाला वर्षों पुराना ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता भी कथित रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने मौके पर राजस्व टीम से पैमाइश कराकर अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है।ममता सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बाद डब्लू सिंह और सोनू सिंह ने उनकी बच्ची को जान से मारने और गायब करने की धमकी दी। उनका कहना है कि इस घटना के बाद परिवार भयभीत है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के लिए कानूनगो व लेखपाल को निर्देशित किया गया है। पीपरपुर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला मुख्य रूप से राजस्व से संबंधित है और इस संबंध में एसडीएम को पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राजस्व टीम की पैमाइश और अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला की ओर से विपक्षी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

फिलहाल, जमीन पर कब्जे और रास्ते से जुड़े आरोपों की स्थिति राजस्व जांच और पैमाइश के बाद ही स्पष्ट होगी, जबकि धमकी के आरोपों पर पुलिस स्तर से कार्रवाई की स्थिति भी जांच के बाद सामने आएगी।

कोई टिप्पणी नहीं