जर्जर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी
जर्जर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे, स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के लिए
जनपद अमेठी | तहसील तिलोई | ग्राम सभा करन गांव तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा करन गांव में कठोरा सेमरौता मार्ग से निकलने वाला रास्ता पठान के पुरवा, मुजीमाबाद होते हुए ठकुराइन के पुरवा तथा करन गांव को जोड़ता है। यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और राहगीरों के आवागमन का प्रमुख रास्ता बताया जा रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे इसी रास्ते से होकर विद्यालय आते-जाते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से मार्ग की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी हादसे की आशंका को टाला जा सके।

Post a Comment