मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मझगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी
लखीमपुर खीरी। अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई पुलिस टीम ने शुक्रवार 18 सितंबर 2026 को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रहीसुद्दीन पुत्र जयफुद्दीन, उम्र करीब 32 वर्ष तथा जयफुद्दीन पुत्र मुंताज, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम नौगवां, थाना मझगई, जनपद खीरी के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 223/2026 में धारा 115(2), 131, 109(1), 352, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद आलाकत्ल फावड़ा, सील सर्व मुहर एवं नमूना मोहर बरामद करने की जानकारी दी है।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय लखीमपुर खीरी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रंजीत कुमार और कांस्टेबल प्रिन्स पाल शामिल रहे।

Post a Comment