सीएमओ ने जन आरोग्य मेले में सफाई व्यवस्था पर जताई खुशी,मरीजों ने कहा- मुफ्त इलाज और दवा मिली, पीएम और सीएम का जताया आभार
सीएमओ ने जन आरोग्य मेले में सफाई व्यवस्था पर जताई खुशी,मरीजों ने कहा- मुफ्त इलाज और दवा मिली, पीएम और सीएम का जताया आभार
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंसुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेंटेरिया में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर सीएमओ ने खुशी जताई।सीएमओ ने मेले में पहुंचे कुछ मरीजों का स्वयं इलाज भी किया और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई।धोए निवासी राजपाल यादव ने बताया कि वह करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। जन आरोग्य मेले में उनका निशुल्क पंजीकरण किया गया, जांच कराई गई और आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।सीएमओ डॉ. अंसुमान सिंह ने बताया कि दोपहर तक करीब 50 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। उन्होंने बताया कि मेले में पूरी पैरामेडिकल टीम मौजूद मिली और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं।
स्वास्थ्य टीम में डॉ. अनीता गौड़, काजल नायक, अरुण कुमार, फार्मासिस्ट कमलेश सिंह सहित दो आशा बहुएं मौजूद रहीं।

Post a Comment