अमेठी: थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने ली न्यायालय की शरण, पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप
अमेठी: थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने ली न्यायालय की शरण, पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जायस (अमेठी)। थाना जायस कोतवाली क्षेत्र के मौलवी खुर्द गांव से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक माह पूर्व हुई घटना में कथित तौर पर थाने से न्याय न मिलने के बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय के माध्यम से मामले की जांच एवं कार्रवाई के लिए तहरीर थाने पहुंचने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं पीड़ित धरमू का आरोप है कि घटना के संबंध में उसने पहले थाना स्तर पर शिकायत की थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के माध्यम से मामले की जांच के लिए तहरीर थाना जायस पहुंचने के बाद हल्का दरोगा सतीष द्वारा पीड़ित को थाने बुलाया गया पीड़ित का आरोप है कि थाने में उसे विपक्षी पक्ष के सामने बैठाकर मामले में सुलह करने का दबाव बनाया गया। आरोप है कि इसी दौरान उससे अंगूठा भी लगवाया गया। पीड़ित का यह भी कहना है कि जब उसने अपनी बात पर कायम रहने की बात कही तो उसे ही जेल भेजने की धमकी दी गई पीड़ित धरमू ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा उसे न्याय दिलाए जाने की मांग की है। उसका कहना है कि यदि शिकायतकर्ता को ही थाने में बुलाकर दबाव बनाया जाएगा तो वह अपनी फरियाद लेकर कहां जाएगा मामला न्यायालय में पहुंचने और पुलिस के स्तर पर जांच की तहरीर थाने पहुंचने के बाद अब पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से भी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की है हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोप पीड़ित के कथन पर आधारित हैं। पुलिस अथवा विपक्षी पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद उसे भी खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment