Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रेड रोज स्कूल में धूमधाम से विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई

 रेड रोज स्कूल में धूमधाम से विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई


श्री न्यूज

डीपी मिश्र

पलियाकलां ( खीरी)। नगर के निघासन रोड के रेड रोज स्कूल में आओ  करके सीखे के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन धूमधाम से किया गया जिसमे जूनियर वर्ग के बच्चों ने अपनी मेहनत और अथक प्रयास  करके आकर्षक विज्ञान माडल  प्रस्तुत करके स्कूल के अन्य बच्चों संग प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में आए तमाम अतिथियों समेत अभिभावकों ने  माडल देख बच्चो के सराहनीय प्रयास की भरपूर प्रसंशा कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि  पलिया रत्न से सम्मानित स्यामल डेयरी के एमडी समाजसेवी सलिल अग्रवाल संग नगर व्यापार  मंडल के पूर्व महामंत्री चांद कुमार जैन,  सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रवंधक राम बचन तिवारी, स्कूल के एमडी सुरेश गर्ग (गुड़ वाले) प्रधानाचार्य हरपाल सिंह, सुपरवाइजर प्रिंसिपल राम प्रताप सिंह आदि अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि  ने फीता काट प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ शांति प्रतीक कबूतर को आकाश में उड़ाया, प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग के बच्चों द्वारा बनाए गए राम मंदिर का माडल आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा, इसके अतिरिक्त बच्चो ने पर्यावरण बचाने के लिए  वाटर हार्वेस्टिंग, प्रयोग हुए पानी को शुद्ध करके दुबारा प्रयोग करने के माडल संग सौर मंडल हावड़ा ब्रिज आदि तमाम आकर्षक विज्ञान आधारित माडल मेहनत लगन से बनाकर प्रस्तुत किया जिनको  देख लोगों ने बच्चो के सफल प्रयास की भरपूर  सराहना कर  उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में आत्मिका मिश्र,  नवजोत कौर, प्रज्ञा गुप्ता, रिया गुप्ता धीरेंद्र कुमार आदि टीचिंग स्टाफ का सक्रिय  योगदान रहा,  जिनकी स्कूल  प्रवंधन ने सराहना कर उनका उत्साह वर्धन किया।

 सुपर  वाइजर  प्रिंसिपल राम  प्रताप सिंह संग एसएनप्रधानाचार्य हरपाल सिंह  ने आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों  के प्रति आभार  जताया।

कोई टिप्पणी नहीं