कच्ची दीवार बनी आफत, अधेड़ घायल
कच्ची दीवार बनी आफत, अधेड़ घायल
घर में मौजूद बेटे बहु और तीन बच्चों समेत अन्य परिजन बाल-बाल बचे
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई, अमेठी बारिश के बीच कच्चे मकानों और दीवारों के गिरने का सिलसिला लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शिव प्रसन्ना सिंह का पुरवा गांव में देर रात अचानक कच्ची दीवार गिरने से देवता दीन विश्वकर्मा घायल हो गए।बताया गया कि हादसे के समय देवता दीन विश्वकर्मा दीवार के पास मौजूद थे। अचानक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। दीवार गिरने की तेज आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई।घटना के समय घर में उनके पुत्र दिनेश कुमार, उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी मौजूद थे। हालांकि गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
परिजनों ने तत्काल घायल देवता दीन विश्वकर्मा को उपचार के लिए 200 बेड अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, तिलोई, अमेठी के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह अचानक गिर गई।ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर एवं कच्चे मकानों की स्थिति का सर्वे कराने तथा बारिश के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment