अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर अमेठी पुलिस ने आयोजित की भारतीय सांकेतिक भाषा पर एक दिवसीय कार्यशाला।
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर अमेठी पुलिस ने आयोजित की भारतीय सांकेतिक भाषा पर एक दिवसीय कार्यशाला।
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ अमेठी
संजय सिंह
विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों से बेहतर संवाद एवं संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में पहल उत्तर प्रदेश पुलिस आमजन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के साथ बेहतर संवाद एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में अमेठी पुलिस द्वारा आज नवीन पुलिस लाइंस, अमेठी में भारतीय सांकेतिक भाषा (Indian Sign Language) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ऑल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ द डेफ के विशेषज्ञ प्रशिक्षकोंद्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा की मूलभूत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी., अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, पुलिस कार्यालय व महिला और पुलिस कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद करने की मूलभूत विधियों को सीखा गया

Post a Comment