गोमती नदी के रीछ घाट पर डीएम ने परखी बाढ़ की स्थिति
गोमती नदी के रीछ घाट पर डीएम ने परखी बाढ़ की स्थिति
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
जिला अमेठी के शुकुल बाजार लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने रविवार को शुकुल बाजार थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी के रीछ घाट पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नदी के जलस्तर और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम तथा थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Post a Comment