अमेठी में गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, अपराह्न 02 बजे तक 81.53 प्रतिशत मतदान
अमेठी में गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, अपराह्न 02 बजे तक 81.53 प्रतिशत मतदान
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का किया जा रहा निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के सभी 9 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। अपराह्न 02:00 बजे तक जनपद में कुल 81.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने प्रातःकाल से ही भ्रमणशील रहकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील गौरीगंज, विकासखंड जामों, विकासखंड जगदीशपुर, विकासखंड मुसाफिरखाना, विकासखंड सिंहपुर, सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कालेज तिलोई तथा विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, ताकि निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के एजेंट भी उपस्थित हैं। प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा मतदान केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं

Post a Comment