Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 24 अक्टूबर को।

 जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक 24 अक्टूबर को।


विनोद कुमार जिला संवाददाता के साथ

अमेठी। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, अमेठी अभय कुमार सुमन ने अवगत कराया है कि माह अक्टूबर 2026 की जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति, औद्योगिक सुरक्षा फोरम समिति, व्यापार बंधु, श्रम बंधु, एमएसएमई क्रियान्वयन इकाई तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (डीपीएमयू) की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 04:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, गौरीगंज में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद के संबंधित विभागीय अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों तथा निवेशकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उद्योग एवं निवेश संवर्धन, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान, औद्योगिक सुरक्षा, श्रम संबंधी विषयों तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने सभी संबंधित अधिकारियों, उद्यमी बंधुओं एवं निवेशकों से अनुरोध किया है कि वे पिछली बैठक की कार्यवाही के अनुपालन आख्या सहित निर्धारित समय पर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में औद्योगिक एवं उद्यमिता विकास गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जा सके।


जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।

कोई टिप्पणी नहीं